मोरिंडा बाईपास पर कार सवार लुटेरे नौजवान को घायल कर उसकी स्विफ्ट कार समेत अन्य कीमती समान लूट कर फरार हो गए। थाना मोरिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कक्कड़ अस्पताल में दाखिल सुखमनप्रीत सिंह निवासी वार्ड नं 4 मोरिंडा ने बताया कि वह मोहाली में नौकरी करता है। शुक्रवार की रात वह मोहाली से वापस आ रहा था। बाईपास पर बहन का फोन सुनने के लिए कार रोकी। इस दौरान अचानक एक फाक्स वैगन कार में सवार कुछ लोग आए और उसकी कार की चाबी निकाल ली।
आरोपियों ने उसके सिर पर बेसबाल का बैट मार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसकी स्विफ्ट कार, लैपटाप ,मोबाइल फोन, पर्स व एटीएम कार्ड लेकर फरार हो गए। थाना मोरिंडा के इंचार्ज रविंदरपाल सिंह ने बताया सुखमनप्रीत के बयान लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।