फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का खंभा लगाने पहुंची टीम को दौड़ाया

Fri, 22 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
लुहारी गांव में बुधवार को  शाम के समय विद्युत पोल लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को कुछ लोगों ने खरी-खोटी सुनाकर दौड़ा दिया। बाद में सूचना मिलने पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और  वहां जमा भीड़ को  भगाया। तब जाकर टीम ने गांव में बिजली का खंभा लगाया।
विज्ञापन


 बुधवार को शाम के समय ऊर्जा निगम की एक टीम लुहारी गांव में विद्युत पोल लगाने पहुंची तो वहां पर पहले से ही खड़े कुछ लोग उनसे भिड़ गए और खरी-खोटी सुनाकर टीम को भागने के िलए मजबूर कर दिया। 

टीम ने मामले की जानकारी संबंधित जेई पवन कुमार को सूचना दी। उन्होंने उच्चाधिकारियों को बताया। टीम को गांव से भगाने की  सूचना मिलते ही तहसीलदार राज बहादुर सिंह, जेई पवन कुमार, एसडीओ हितेश गुप्ता आदि मौके पर पहुंचे और वहां भीड़ को हड़काया और उन्हें वहां से दौड़ाया। तब जाकर निगम की   टीम के सदस्यों ने बिजली के खंभों को लगाया। 
विज्ञापन


इस संबंध में जेई पवन कुमार ने बताया गांव के ही कुछ लोगों ने गांव में खंभा नहीं होने की शिकायत तहसील दिवस में  डीएम से की थी। शिकायत पर टीम को गांव भेजा तो कुछ लोगों ने अपनी जगह के आसपास खंभा लगाने का विरोध किया। फिलहाल गांव में खंभों को लगवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें