फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Fri, 22 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुघली। बाइक की टक्कर से मेदनीपुर नरायन टोला निवासी सत्यनारायण सिंह की मौत हो गई। वह भुवना स्थित गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर लेने गए थे। साथ में आया व्यक्ति अपनी बाइक से किसी कार्य बस कहीं चला गया था। इस बीच सत्यनारायण इधर-उधर घूम रहे थे। इसी बीच उन्हें लघु शंका लगी और वे रोड के बगल में बैठ गए। जब वहां से उठकर आगे बढ़े थे कि  घुघली की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोग सत्यनारायण सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक सवार भी अपनी गर्भवती पत्नी के साथ गिर गए। पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें