फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में फेरे पड़ने से पहले हंगामा, रोकनी पड़ी शादी

Wed, 12 Apr 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बालैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने में कॉल कर जान का खतरा जताया। पुलिस पहुंची तो मामला पड़ोसी गांव के युवक से मोहब्बत का निकला। परिजन विरोध पर अड़े रहे और युवती शादी की जिद पर। 
विज्ञापन


   पुलिस कर्मी युवक-युवती को थाने ले आए। दोनों पक्ष जमा हुए, शादी पर हामी भरी गई, वर माला मंगा ली गई। पंडित जी ने मंत्र पढ़ने शुरू किए, लेकिन युवती का भाई एकाएक थाने पहुंचा और विरोध में हंगामा कर दिया। पुलिस को शादी रोकनी पड़ी। तय किया युवक-युवती को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बालैनी थाना क्षेत्र के दो गांवों से जुड़ा यह मामला मंगलवार को सामने आया। एक युवती ने थाने में कॉल कर खुद की जान को खतरा बताया। बताया  परिजन उसकी हत्या कर सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई, युवती के घर पहुंची। मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पड़ताल शुरू हुई तो मामला पड़ोसी गांव के युवक से मोहब्बत का निकला।
विज्ञापन


युवती ने कहा हम दोनों शादी करना चाहते हैं। पुलिस की एक टीम युवती और दूसरी टीम युवक को लेकर थाने पहुंची। इनके पीछे पीछे युवक-युवती के परिजन भी पहुंचे। थाने में पंचायत हुई। दोनों पक्षों के कुछ लोगों ने शादी पर सहमति जता दी। इस के थाने में ही शादी कराने की तैयारी होने लगी। पंडित जी भी थाने पहुंचे।

वरमाला मंगाई, लेकिन फेरे पड़ने से पहले ही युवती का भाई थाने में पहुंच गया। युवती के भाई ने कहा पुलिस गलत तरीके से शादी करा रही है। आरोप लगाया  उसकी बहन को बहका लिया गया है। पुलिस असमंजस में पड़ गई। एसओ बृजेश कुशवाहा ने कहा दोनों को बुधवार को  कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के फैसले के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

थाने में रटते रहे मोहब्बत का पाठ
युवक और युवती ने थाने में लोगों के सामने कहा वह एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं, पिछले करीब पांच साल से एक-दूसरे को जानते हैं। बालिग हैं और जीवनभर साथ रहता चाहते हैं, लेकिन जब से परिजनों को पता चला है वह विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें