शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास रोडवेज बस से उतरते समय बच्ची को धक्का दे दिया। इससे बच्ची हाईवे पर गिर गई। इसी दौरान बच्ची के उसके पैर पर कई यात्री गिर गए। इससे बच्ची का पैर टूट गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर किया।
दिल्ली के अशोक नगर निवासी महिला शिवानी अपनी बेटी पूजा (6) के साथ सिंघावली अहीर गांव से बागपत होते हुए अपने घर जा रहे रही थी। शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास रोडवेज बस पहुंचने पर यात्री बस से उतरने लगे, तभी उसकी बेटी पूजा को अन्य यात्रियों ने धक्का दे दिया, इससे बच्ची खिड़की से सड़क पर गिए गई।
इसी दौरान बस के अन्य यात्री भी उसके पैर पर गिर गए। इससे उसका पैर टूट गया। उसकी चीख-पुकार से मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया।