फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली घेरी

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में कपड़े व्यापारी के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घेराव करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के कपड़ा व्यापारी को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसको लेकर रालोद कार्यकर्ताओं व परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने आश्वासन दिया कि शाम तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी यदि शाम तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया तो बृहस्पतिवार को छपरौली चुंगी पर हाईवे मार्ग अवरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

बड़ौत के कपड़ा व्यापारी वसीम मलिक पुत्र यासीन मलिक निवासी पट्टी चौधरान का का पुरियान मोहल्ले में कपडे़ का शोरूम है। आरोप है कि बीते सोमवार को शोरूम से नीतिश जैन नामक युवक उसे बुलाकर ले गया था और मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी से जोनमाना मार्ग पर गोली मारकर घायल कर दिया था। इस संबंध में वसीम के पिता यासीन मलिक ने नीतिश जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित परिजनों व रालोद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस का घेराव किया और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान सीओ कर्मवीर सिंह भी कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि बुधवार की शाम तक इस मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी। लोगों ने घेराव समाप्त कर चेतावनी दी कि यदि शाम तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे बृहस्पतिवार को छपरौली चुंगी पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग अवरुद्ध कर देंगे। 
  घेराव करने वालों में रालोद के युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, नगर अध्यक्ष इरफान मलिक, कपिल तोमर, गौरव तोमर, विशाल, अलवी, शाहिद, आबिद कुरैशी, समीर हसन, यासीन मलिक, हाजी यासीन, बिलाल अलवी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें