फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता के घर पुलिस की दबिश

Sat, 26 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगलाबढ़ी गांव में पकड़ी गई पांच लाख रुपये की अवैध शराब के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने रालोद नेता एवं जिला पंचायत सदस्य वार्ड चार के प्रत्याशी धीरज उज्ज्वल के मकान पर दबिश दी। वहां परिवार की महिलाओं के अलावा कोई नहीं मिला। टीम बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को धीरज उज्ज्वल के चाचा बाबूराम के मकान पर सिंघावली अहीर पुलिस और आबकारी की टीम ने छापा मारकर डस्टर गाड़ी में 78 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की थी। पुलिस का कहना था कि यह शराब धीरज उज्ज्वल की है। उसने चुनाव में बांटने के लिए मंगवाई है।

पुलिस ने धीरज के चाचा बाबूराम के खिलाफ सिंघावली अहीर थाना पर रिपोट दर्ज की है, लेकिन आरोपी फरार है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि आरोपी बाबूराम के अलावा धीरज उज्ज्वल के मकान पर शुक्रवार को भी दबिश दी गई है। आरोपी घर पर नहीं मिले है। उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


मिलीभगत से हो रही शराब की तस्करी ः बागपत। यमुना के निवाडा पुल और यमुना के रास्ते हरियाणा से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है। सूत्रों की माने तो एक रात में कम से कम 20 ट्रक शराब निवाड़ा चौकी के सामने से निकलती है।

सब कुछ पता होने के बावजूद पुलिस और आबकारी टीम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि यदि किसी पुलिसवाले की मिलीभगत पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें