फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता जाहिद हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, जल्द होगा वारदात का खुलासा

Sat, 12 Oct 2019 06:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया था हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद में पलड़ा गांव के अधिवक्ता जाहिद हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस की विवेचना में एक मुवक्किल का ही नाम सामने आया है। पुलिस को उसके हत्याकांड में शामिल होने का शक है। इसके लिए गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अफसरों ने दावा किया है कि सोमवार तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इस हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर ही शुक्रवार को 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने हड़ताल की थी। उनकी ओर से हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव निवासी अधिवक्ता जाहिद की 30 सितंबर की शाम को पुसार-पलड़ा मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई काबिल ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस हत्याकांड का अब तक खुलासा न होने के कारण अधिवक्ताओं में रोष है। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर पहले धरना प्रदर्शन और फिर हाईवे जाम किया गया। इसके बाद 22 जिलों के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर हत्याकांड में जल्द कार्रवाई का दबाव बनाया। शुक्रवार को अधिवक्ता मेरठ में आईजी से भी मिले थे। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

यह भी पढ़ें: प्यार से बुलाकर मासूम की हत्या, फिर घर में छिपाकर रखी लाश, रूह कंपा देगी ये घटना, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के दबाव के बीच पुलिस को इस हत्याकांड में कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की विवेचना में अधिवक्ता के एक मुवक्किल का नाम प्रकाश में आया है। उस पर ही हत्या करने का शक है। 

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता जाहिद की हत्या में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अधिवक्ता न्यायालय में 156(3) के मुकदमों की पैरवी करता था। इसी पैरवी से जुड़े मामलों में एक मुवक्किल पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। दावा किया जा रहा है कि सोमवार तक घटना का खुलासा किया जाएगा। 

वहीं, अधिवक्ताओं ने पुलिस को रविवार तक का समय दिया है। सोमवार को अधिवक्ता बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। एसोसिएशन के महामंत्री आजाद धामा ने बताया कि सोमवार को फिर से बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने गलत खुलासा करने की कोशिश की तो उसका विरोध किया जाएगा। हत्याकांड का सही खुलासा होना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें