फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर केस दर्ज  

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में वीड़ियों वायरल करने वालों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन देने जाते भाजपा नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के दोघट के बामनौली गांव के टीले पर बनाई गई आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। दोनों वीडियो में नजर आ रहे लड़कों की पहचान के लिए पुलिस ने गांवों और मौहल्लों में संपर्क करना शुूरू कर दिया है। 
विज्ञापन

कृष्णा नदी के किनारे बसे बामनौली गांव के टीले पर यह विवादित वीडियो बनाई गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा मुजफ्फरनगर दंगे पर टिप्पणी की गई है। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आ गई। अफसरों के निर्देश पर दोघट थाने में 163 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने वीडियो बनाने और वायरल करने वालों की पहचान करानी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा जल्द ही वीडियो बनाने और वायरल करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। एसपी अजय शंकर राय ने कहा पूरे मामले की जांच शुरू करा दी। 

खुराफातियों पर होगी सख्ती
दोघट।  जनपद में यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हो चुकी है ,लेकिन अफसर इन पर अंकुश लगा पाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं। विवादित वीडियो की संख्या दो हैं, इसमें खुराफाती टीवी चैनल का एंकर बनने जैसा ड्रामा कर रहे हैं। एक युवक बार-बार सवाल पूछता है, जबकि एंकर बना युवक गलत बयानबाजी कर रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो पर भाजपाई बिफरे
बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव के असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा नेताओं की अशोभनीय वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे।  उन्होंने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को कोतवाली में पहुंचे और आक्रोश जताया। उन्होंने कहाबामनौली गांव के कुछ वर्ग के विशेष युवकों ने एक वीडियो वायरल की। इसमें आरोपी युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, साध्वी प्राची के खिलाफ अशोभनीय और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने अशोभनीय वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर चंद्रवीर तोमर, राकेश जैन, विनोद जैन एडवोकेट, अभिमन्यु गुप्ता, मनोज कटारिया, रवि जांगिड़, मुकेश, कृष्ण कुमार, अनिल महादेव, उपेंद्र, बिजेंद्र शर्मा, रूपेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें