फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के खिलाफ रेप का केस दर्ज  

Wed, 01 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत कोतवाली के फॉलोवर की भाभी और भाई को नशीला पदार्थ खिलाकर भाभी के साथ रेप करने के मामले में प्रशिक्षु सीओ ने जांच के बाद आरोपी सिपाही के खिलाफ रेप की धारा में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस महिला के कोर्ट में बयान कराएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक दिन पहले कोतवाली के फॉलोवर की भाभी ने बागपत एसपी कार्यालय में तहरीर देकर बताया बड़ौत कोतवाली की औद्योगिक चौकी पर तैनात राकेश यादव नामक सिपाही दो फरवरी को थाने के पास ही उनके क्वार्टर में आया और उसने चाय पीने को कहा। चाय पीने के बाद उसने मेरे पति और मुझे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर उन्होंने आरोपी सिपाही को भला बुरा कहा तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे हम लोग भयभीत हो गए। डर के मारे चुप्पी साधे रहे। 
  एसपी ने मामले की जांच सीओ सीमा यादव को सौंपी। सीओ ने बुधवार को बड़ौत कोतवाली में पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। सूत्रों के अनुसार आरोपी सिपाही राकेश यादव चुनाव ड्यूटी में गया हुआ है।  सीओ ने अपनी जांच एसपी को सौंपी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी के आदेश पर आरोपी सिपाही के खिलाफ रेप की धारा में मामला पुलिस ने दर्ज किया। दूसरी तरफ फॉलोवर ने बताया  इस मामले में उन्होंने फैसला भी लिखकर दे दिया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया पीड़ित महिला के न्यायालय में बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें