फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअर ने थाने में खाया जहर, मौत

Tue, 13 Jun 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
अभिषेक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले के बिनौली थाने में तैनात फोलोअर शिव मंगल (52) ने सोमवार शाम थाने में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर पर पत्नी से किसी बात पर कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


शिव मंगल मूल रूप से मैनपुरी जिले के थाना क्षेत्र कुरावली के गांव नंगला सेतु का रहने वाला था। काफी समय से यहां बिनौली थाने में तैनात शिव मंगल का परिवार में पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। बताया जाता है कि सोमवार को भी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।

इसी से क्षुब्ध होकर थाने में ही शाम के समय उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर उसका परिवार में विवाद होता रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि परिवार के विवाद के कारण ही शिव मंगल ने आत्महत्या की है। शिव मंगल के दो बेटे हैं। इनमें एक रवि और दूसरा राजीव कुमार है। राजीव कुमार यूपी पुलिस में कांस्टेबल है जो इस समय सीतापुर में तैनात हैं।

दोस्त से पानी मंगाकर युवक ने जहर निगला, मौत
बागपत (ब्यूरो)। चीनी मिल कर्मी उदयवीर के बेटे ने अपने दोस्त से पानी मंगवाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पहले दोस्तों पर जहर देने का आरोप लगाया। बाद में आत्महत्या स्वीकार करते हुए कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया। बिजरौल निवासी उदयवीर सिंह बागपत चीनी मिल में कर्मचारी है।

वह मिल कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि उनका बेटा अभिषेक (20) रविवार शाम दोस्तों के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिया गया था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलने पर उसके साथी उसको घर पर छोड़ने के लिए गए। पता चलते ही परिजन उसे पहले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। बाद में परिजन उसको जिला अस्पताल लेकर गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अभिषेक के परिजनों ने पहले आरोप लगाया कि अभिषेक को उसके दोस्तों ने ही जहर दिया है।

पुलिस ने उसके दोनो साथियों को हिरासत में ले लिया था। बाद में परिजनों ने कहा कि अभिषेक ने खुद ही जहरीला पदार्थ खाया है। इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है। कोतवाल अरूण कुमार द्विवेदी का कहना है कि अभिषेक ने आत्महत्या की है।  

उधर पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि उसके दोस्त अभिषेक ने उससे पानी मंगवाया था। पानी मिलते ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। बाद में कहने लगा कि वह अपनी जिंदगी से परेशान था। इसलिए उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें