फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय आने से थाना बालैनी की जीप पलटी

Tue, 18 Apr 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी । बड़ौत क्षेत्र में लापता लड़की को बरामद करने जा रही थाना बालैनी पुलिस की जीप के सामने तितरौदा गांव के समीप नील गाय आ गई। इससे जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान जीप में सवार एक दारोगा समेत चार पुलिस वाले घायल हो गए। जीप में सवार थाना प्रभारी घायल होने से बच गए। 
विज्ञापन


  बालैनी थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम सरकारी जीप में सवार होकर रविवार की रात में करीब डेढ़ बजे बड़ौत क्षेत्र में लापता लड़की को बरामद करने के लिए जा रही थी। जैसे ही पुलिस जीप सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरौदा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से नील गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में जीप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इससे जीप में सवार एसआई संजीव शर्मा, चालक कपिल तेवतिया, कांस्टेबल विशाल पूनिया और टिंकू  घायल हो गए। थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा घायल होने से बाल-बाल बचे। जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल पुलिस वालों को निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें