फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में युवती ने जहर खाया

Tue, 18 Apr 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शादी से मना करने पर प्रेमिका ने खाया जहर गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती अमर उजाला ब्यूरो राठ। मझगवां थाने के एक गांव की युवती को संदिग्ध अवस्था में जहर खाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवती किराए से रहकर एक स्कूल में इंटर की पढ़ाई कर रही थी। तभी जखेड़ी निवासी मकान मालिक के पुत्र से उसका प्रेम हो गया। किशोरी ने बताया कि युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ अपने मकान पर करीब तीन माह तक रखे रहा। इसके बाद उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। सोमवार सुबह अपने प्रेमी के गांव गई। जब उसने अपने प्रेमी के परिजनों से विवाह के लिए दबाव बनाया तो उन्होंने जबरन उसे जहर खिला दिया और मारापीटा। हालत गंभीर होने पर प्रेमी के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लड़के के पिता ने बताया कि वह उसके मकान में किराए से रहती थी। जहां से वह उसके पुत्र के साथ विवाह करने की जिद पाल बैठी। बताया कि जब वह लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए तो सोमवार की सुबह वह उनके घर पहुंची तथा शादी न करने पर जान देने की धमकी देते हुए जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें