फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश की हत्या में मुजफ्फरनगर और बागपत के अपराधी शामिल  

Mon, 20 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत। भट्ठा और खाद कारोबारी आदेश सैनी की हत्या के मामले में पुलिस सूत्रों की माने तो मुजफ्फरनगर और बागपत के अपराधी शामिल रहे हैं।  जिस तरह से हत्या हुई, इससे भी पता चलता है कि अपराधियों को क्षेत्र की पूरी जानकारी है। तीन अपराधियों पर पुलिस का शक गहरा रहा है, हालांकि अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक आदेश के मोबाइल पर शुक्रवार को दर्जनों लोगों के फोन आए थे। इनमें परिवार के लोगों की भी कॉल है। एक-दो लोगों से व्यापार संबंधी बातें की गई है। वे मुजफ्फरनगर के तावली भट्ठे से शाहपुर होते सीधे रमाला क्षेत्र में आए थे। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल से पता चलता है। दूसरी तरफ उनकी हत्या करने वालों की कॉल डिटेल नहीं मिल रही है। इससे पता चलता है कातिलों ने घटना के समय अपने पास मोबाइल नहीं रखे है, या स्विच बंद करके रखा है। जिस तरह से आदेश का शव बासौली के खेत और गाड़ी बड़ौत में मिली। इससे पता चलता है कातिलों को क्षेत्र की पूरी लोकेशन है। सूत्रों के अनुसार  जांच में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली। पुलिस सूत्रों की माने तो वारदात को अंजाम देने में बागपत और मुजफ्फरनगर के अपराधियों का हाथ रहा है। पुलिस का तीन अपराधियों पर शक गहरा रहा है। हालांकि पुलिस अफसर इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे है। रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा का कहना है कि जिन लोगों पर शक है उनको पकड़ने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा।

केस के खुलासे को रमाला थाना पहुंचे व्यापारी 
बागपत। केस के खुलासे के लिए पीड़ित परिजन और कांधला के व्यापारी रविवार को रमाला थाने पहुंचे। उनका कहना है कि घटना को लेकर वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। केस का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए। इस मौके पर मृतक के भाई तरूण, जीजा रविंद्र के अलावा रामपाल, ऋषिपाल, सोनू, देवेंद्र, परविंद्र, सलीम, सत्तार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात में सात से साढे़ आठ बजे के बीच में की गई आदेश की हत्या 
बागपत। आदेश की गाड़ी शुक्रवार की रात में नौ बजे लावारिस हालत में बड़ौत में खड़ी हुई देखी गई थी। आदेश ने अपने परिजनों ने सवा छह बजे फोन पर बात की थी। इससे पता चलता है कि उनकी हत्या सात सात और साढ़े आठ बजे के बीच में की गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का भी यहीं मानना है कि उनकी हत्या पोस्टमार्टम होने से करीब 18-19 घंटे पहले की गई है। 

 रुपये के लेनदेन की रंजिश में गई थी आदेश की जान 
बागपत। कांधला के भट्ठा कारोबारी आदेश सैनी की हत्या के मामले में पुलिस के शक की सुई भट्ठे के एक पार्टनर पर गहरा गई है। पुलिस उसकी तलाश में मुजफ्फरनगर में भट्ठे समेत कई स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।  व्यापारी आदेश सैनी की शुक्रवार की रात में गोली मारकर हत्या कर शव को रमाला क्षेत्र के बासौली गांव में ईख के खेत में फेंका। शनिवार सुबह उनका शव वहां पर पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर पर रमाला थाने में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस तभी से ही उनके हत्यारों का पता लगाने के प्रयास में लगी है। पुलिस को कई अहम जानकारी मिल गई है। 
पुलिस का मानना है कि आदेश की हत्या भट्ठे के रुपये के लेनदेन की रंजिश में की गई है। भट्ठे के पांच हिस्सेदार हैं। पुलिस का एक पार्टनर पर शक है। पुलिस उसकी तलाश में भट्ठे पर गई। वहां पर आरोपी नहीं मिला। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस के एक अफसर ने भट्ठे पर पहुंचकर कर्मचारी से फोन कर उसको बुलाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वहां नहीं पहुंचा। बाद में आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। इसके बाद पुलिस का ओर शक गहरा गया। तभी से ही पुलिस की टीम उसकी तलाश में बागपत, शामली और मुजफ्फरनगर में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा व्यापारी आदेश की हत्या भट्ठे के रुपये के लेनदेन की रंजिश में हुई है। उनके एक पार्टनर पर शक है। जल्द केस का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें