फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जेल में रची गई थी हत्या की साजिश

Wed, 01 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आदेश सैनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। कांधला के भट्ठा कारोबारी आदेश सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि भट्ठा पार्टनर ने शूटर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। मुजफ्फरनगर जेल में हत्या की साजिश रची गई थी। 50 हजार रुपये में हत्या का सौदा हुआ था। जेल से छूटने के बाद आरोपी ने तुरंत वारदात को अंजाम दे दिया। 
विज्ञापन


रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया  मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थानाक्षेत्र के गांव जोहरा निवासी अविनाश उर्फ कल्लू उर्फ गैंडा पुत्र विक्रम को रमाला गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी अविनाश ने बताया मुजफ्फरनगर जेल में बंद दोघट क्षेत्र के अपराधी प्रभास ने उससे कारागार से छूटने के बाद हत्या करने की बात कहीं थी। उसने रमाला गांव के विपुल से मिलने को कहा था। जेल से छूटने के बाद विपुल से मिला। उसके साथ मिलकर 17 फरवरी की रात में आदेश सैनी की बासौली गांव के पास गोली मारकर हत्या की। इसके बाद उसे ईख के खेत में डाल दिया था। उसको वहीं पर उतार दिया था। आदेश की कार को लेकर विपुल चला गया था। हत्या का सौदा 50 हजार रुपये में हुआ था। उसे अभी तक रुपये नहीं मिले है। एसएचओ ने कहा हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। आरोपी भट्ठा पार्टनर विपुल को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

जेल से छूटने के अगले दिन ही खून से रंग लिए हाथ 
बागपत। पुलिस के मुताबिक अविनाश 16 फरवरी को मुजफ्फरनगर जेल से जमानत पर आया था। आरोपी जानलेवा हमले के केस में बंद था। वहां से आते ही अगले दिन 17 तारीख की रात में आदेश सैनी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बिराल में कार में मिले थे आदेश और विपुल 
बागपत। पुलिस के मुताबिक विपुल ने अपने भट्ठा पार्टनर आदेश सैनी को फोन करके बुलाया था। अविनाश ने बताया उनको वे दोनों बिराल में गाड़ी में मिले थे। 

चार दिन पहले रची गई थी हत्या की साजिश 
बागपत। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अपराधी अविनाश ने बताया प्रभास ने 13 फरवरी को विपुल के साथ मिलकर हत्या करने की बात कहीं थी। 50 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। 

रुपये लेने के लिए विपुल के पास जा रहा था आरोपी
बागपत। पुलिस ने बताया जिस समय आरोपी अविनाश पकड़ा गया है। उस समय वह रमाला गांव में विपुल से 50 हजार रुपये लेने के लिए जा रहा था।

प्रभास के पास से बरामद हो चुकी है कार्बाइन 
बागपत। मुजफ्फरनगर जेल में बंद अपराधी प्रभास दोघट क्षेत्र के गांव धनौरा गांव का है। पुलिस ने उसके पास कार्बाइन बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ  दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें