फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से दुराचार किया  

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के एक गांव में रिश्ता कलंकित हो गया। बाप ने हैवानियत की सीमा को लांघते हुए अपनी 16 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने पिता के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षा के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी जिले की एक गांव की रहने वाली है। उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ रहती है। मंगलवार की रात उसका पिता शराब पीकर आया। उसने नशे में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर बेटी की पिटाई कर दी। किशोरी का आरोप है कि पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पिता ने धमकी देते हुए कहा कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। बुधवार को किसी तरह किशोरी रोते बिलखते हुए कोतवाली पहुंची। उसने अपने पिता को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बेटी के पिता मदन वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा 
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी शामली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ वर्ष 2009 में हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए सामान से ससुराल वाले खुश नहीं हैं। उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते हैं। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसे फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। इससे वे काफी भयभीत है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति, सास समेत पांच सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

पुलिस केस की विवेचना कर रही है।

निवाड़ा में विवाहिता को बेरहमी से पीटा, हंगामा 
बागपत। निवाड़ा निवासी रिजवाना के साथ परिवार के ही लोगों ने बुरी तरह से पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई। उसके पति इरफान ने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें