फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनगढ़ में छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला 

Wed, 15 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
बागपत के पिलाना के रोशनगढ़ गांव में दसवीं के छात्र मोहित का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने मोहित की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रोशनगढ़ निवासी कंवर पाल का बेटा मोहित (15) गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। बुधवार को शाम करीब चार बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इंतजार करने के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसका गांव के खेत में एक पेड़ पर शर्ट से शव लटका हुआ मिला। इससे वहां  अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने कहा मोहित की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट से ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम 
पिलाना। मृतक के चार भाई है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी माता का बार-बार बेहोश हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें