फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बेटे का शव कुएं से मिला

Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के खेड़ा-हटाना गांव में कुएं में पड़े शव को निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेड़ा-हटाना गांव से दस दिन से लापता पूर्व सैनिक के बेटे का शव गांव के बस स्टैंड के नजदीक कुएं में सड़ी गली अवस्था में मिला है। सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


ओमबीर (40) पुत्र राजपाल पूर्व सैनिक खेड़ा हटाना गांव का रहने वाला था। दो मार्च को ओमपाल को गांव के ही तीन लड़के घर से ईख बौने के नाम पर बुलाकर ले गए थे। उसका फिर कहीं पता नहीं चला। दो दिन बाद राजपाल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई । सोमवार की सुबह बस स्टैंड पर खड़े टेंपो चालकों को कुएं से बदबू आई तो उन्होंने कुएं में झांककर देखा। उसमें एक शव पड़ा था। 

कुएं में शव पड़ा होने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में लोग शव देखने के िलए उधर दौड़ पड़े। इस दौरान किसी की सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकाला। 
विज्ञापन


उसकी शिनाख्त ओमबीर के रूप में हुई। इस सूचना के मिलते ही ओमबीर के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओमबीर के परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं मृतक के कमर में चोट के निशान भी थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें