बड़ौत के दूध व्यापारी को लगातार धमकी मिल रही है। आरोप है कि एक अपराधी ने ठेली वाले के मोबाइल से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। इससे पहले उससे 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है। इससे पीड़ित दहशत में है।
बड़ौत निवासी दूध व्यापारी वीरेंद्र कुमार कश्यप अखिल भारतीय कश्यप निषाद समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। उसका कहना है कि 11 अक्तूूबर को अजीत उर्फ हप्पू के नाम से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
हप्पू के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में उसका एक साथी जेल भी जा चुका है। उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। हप्पू के साथी जेल से भी उसको मारने की धमकी दे रहे हैं।
एक दिन उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की जांच में पता चला जिस नंबर से फोन किया था, वह बड़ौत में ही ठेली लगने वाले एक युवक का है। उसने बताया कि एक युवक ने उससे जबरदस्ती मोबाइल लेकर कॉल की। जो हाथों में हथियार लिए था। दूध व्यापारी ने एसपी से अपनी सुरक्षा बढ़ाने और हप्पू की गिरफ्तारी की मांग की है।
हप्पू से प्रमोद गांगनौली के परिवार को खतरा
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू से प्रमोद गांगनौली के परिवार को खतरा है। प्रमोद की मां-बाप ने कहा गांव के जंगल में हप्पू को शरण मिली हुई है। उसे पुलिस का भी संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने एसपी से शिकायत की।
गांगनौली गांव की प्रधान सुभाषना देवी एक लाख रुपये के इनामी रह चुके प्रमोद राठी की मां है। वह अपने पति सत्यवीर राठी के साथ सोमवार को एसपी दफ्तर में पहुंची। उन्होंने कहा 50 हजार रुपये का इनामी अजीत उर्फ हप्पू उनकी हत्या करने की फिराक में है।
उन्होंने कहा दोघट एसओ चितवन कुमार के संपर्क के कुछ लोग उसको गांव के जंगल में रुकने के लिए ठिकाना देते हैं और खाना पहुुंचाते हैं। एसओ उसके पति के पास फोन करते हैं और पति व बेटे को थाने पर बुलाते हैं।