भारतीय क्रिकेटर प्रवीन कुमार उर्फ पीके सहित अन्य खिलाड़ियों के कोच रहे कृपाल सिंह को उनके बेटे और भाई के धमकी देने का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि भाई ने फोन करके कसम खाकर 14 मार्च तक हत्या करने की धमकी दी है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
चांदीनगर क्षेत्र के भगौट निवासी कृपाल सिंह का कहना है कि वे राष्ट्रीय कोच रह चुके हैं। उन्होंने क्रिकेटर प्रवीन कुमार, विकास शर्मा और वर्ल्ड चैंपियन और बेस्ट बॉक्सर विपिन कुमार को कोचिंग दी है।
रिटायर्ड होने के बाद अपने गांव में आकर युवाओं को अभ्यास कराना शुरू कर दिया है। इस कारण अनेकों लड़कों की पुलिस और फोर्स में नौकरी भी लग चुकी है। इससे उनका एक बेटा और भाई रंजिश रखते हैं।
उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। उसके भाई ने फोन पर कसम खाकर 14 मार्च तक हत्या करने की धमकी दी है। वे इससे दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों से शिकायत की। इस मामले में चांदीनगर थाने में आरोपी बेटे प्रबल और भाई यतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।