फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाने के आरोपी पति और ससुर जेल गए 

Sun, 05 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में विवाहिता रेशमा को पेट्रोल छिड़ककर जलाने के आरोपी पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन


 काठा गांव की युवती रेशमा की शादी दो साल पहले मीतली निवासी युवक प्रवीण के साथ हुई थी। वह बृहस्पतिवार की सुबह झुलस गई थी। फिलहाल उसका दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पिता ब्रजपाल ने आरोपी ससुरालियों पर दहेज में एक लाख रुपये और बाइक न मिलने के कारण पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर आरोपी पति प्रवीण, देवर अरुण, जेठानी सोनिया, जेठ प्रवेश, चचिया सास मीना और ससुर रामवीर के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज हुई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।  

चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार 
बागपत। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोहनवीर उर्फ सोनू निवासी बिजवाड़ा और विरेंद्र निवासी हमीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन


सरेआम शराबी ने पत्नी को पीटा 
बड़ौत। बावली रोड पर शराबी पति ने महिला को शराब के पैसे नहीं देने पर जान से मारने का प्रयास किया। उसे सड़क पर दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। महिला रीना पत्नी संजीव जनपद मेरठ के एक गांव की रहने वाली है। वह हाल में नगर के एक मोहल्ले में रह कर घर परिवार का पालन पोषण करती है। उसके दो बच्चियां भी है। शनिवार को रीना के पति ने उससे शराब के पैसे मांगे। न देने पर पति ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। जब वह जान बचाकर घर से भागी तो उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित महिला ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें