बागपत के दोघट कसबे में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाश पांच कुंतल के बाट और मोबाइल लूट ले गए।
दोघट निवासी चौकीदार ओमपाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात गन्ना क्रय केंद्र पर सोया हुआ था। रात में कुछ बदमाश क्रय केंद्र में घुस आए और तमंचे दिखाकर चौकीदार को बंधक बना लिया। बदमाश गन्ना क्रय केंद्र से पांच कुंतल के बांट, मोबाइल लूट ले गए। विरोध करने पर उसे पीटा गया।बाद में बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह मिल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। चौकीदार ने थाने में तहरीर दी।
सेल्समैन से हजारों की नगदी लूटी
बड़ौत। गुराना रोड पर पंजाबी क्वार्टर निवासी प्रवीण जैन पुत्र चतर जैन नगर मेें गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य सामान का सेल्समैन है। शुक्रवार की सुबह वह साइकिल पर सामान सप्लाई करने जा रहा था। जब वह गुराना रोड से जा रहा था, तभी चार तमंचे धार बदमाश आए और उससे ढाई हजार की नगदी, 10 हजार का सामान और मोबाइल लूट लिया। इस संबंध मेें प्रवीण जैन ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
एटीएम से निकाले 20 हजार
बड़ौत। ढिकाना गांव निवासी दीपा के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उसने कहा कि तुम्हारा एटीएम कार्ड बंद होने वाला है, पासवर्ड बता दो, तो महिला ने पासवर्ड बता दिया। कुछ समय बाद, मेसेज आया है उसके खाते से 20 हजार निकल दिए बाद में उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की।