फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों पर रंग फेंकने पर हुआ तनाव

Sat, 11 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत। बड़ौली रोड़ पर एक दुकान पर खड़े एक समुदाय के दो युवकों पर रंग फेंकने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। रंग फेंकने वाले तो भाग निकले। लेकिन दोनों युवकों ने एक दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बड़ौली रोड़ पर जाहुल और सुऐब तनु की दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान दो तीन युवक आये और उन पर रंग फेंक दिया। इससे युवक आक्रोशित हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। इसी बीच, रंग फेंकने वाले तो भाग निकले। लेकिन इन युवकों ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार और युवकों समेत तीनों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पुलिस के पहुंचने से यह मामला बढ़ने से बच गया।

व्यापारी की हत्या में एक और आरोपी जेल भेजा
रमाला। कांधला के व्यापारी आदेश सैनी की हत्या में एक ओर आरेापी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब इस हत्याकांड मेें सभी आरोपी जेल जा चुके है। बता दें कि  कांधला निवासी आदेश सैनी की पांच लोगों ने हत्या कर 18 फरवरी को उसका शव बासौली गांव के जंगल में फेंक किया था। उसकी कार बड़ौत लावरिस हाल में पड़ी मिली थी। लेनदेन के विवाद में यह हत्या की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह जिवानी गेट के पास सुनील कुमार निवासी किशनपुर को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर हत्या मेें प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। उसने हत्या में शामिल होना स्वीकार किया है। इस हत्याकांड में पुलिस चार आरोपी पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


बदमाशों की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बड़ौत। शेखपुरा गांव के जंगल मेें बदमाशों की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर घंटों तक कांबिंग की। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।  शुक्रवार दोपहर शेखपुरा गांव के जंगल मेें काम कर रहे लोग सशस्त्र बदमाशों को देख गांव की ओर भाग निकले और गांव मेें इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में घंटों तक कांबिंग की। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। बता दें कि दो दिन पूर्व ही गांव मेें पूर्व प्रधान सहित तीन मकानों में परिवार के लाखों को बंधक बनाकर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें