बागपत । एक युवती से लवमैरिज के बाद उसके पति ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया है।
गौरीपुर-निवाड़ा गांव के पास रह रही गाड़ियां लुहार बिरादरी की युवती अपनी मां के साथ मंगलवार शाम कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस से कहा छपरौली क्षेत्र में डेरा डालकर रह रहे उनकी बिरादरी के युवक ने तीन माह पूर्व उससे लव मैरिज की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे परेशान रखना शुरू कर दिया था। उसके मायके वालों ने कई बार उसे समझाया, लेकिन उसने उसकी पिटाई करना बंद नहीं किया। कई बार पंचायत भी हुई।
मंगलवार सुबह उसका पति उसकी पिटाई करके मायके ले आया। उसने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। इस मामले में पंचायत हुई। पंचायत में भी उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।