फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों के विरोध करने पर प्रेमी युगल ने विषाक्त खाया  

Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा  क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल ने परिजनों के प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रविवार की रात्रि में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल के बीच विगत कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा रखी थी। दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चलने के कारण परिजन कुछ दिनों से विरोध कर रहे थे। प्यार में प्रेमी युगल परिजनों की अड़चन को सहन नहीं कर पा रहे थे। 
  दोनों ने रविवार को परिजनों के अत्यधिक डांटने और विरोध के कारण जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय कर लिया। और उन्होंने रविवार की रात्रि में करीब दस बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। पता लगने पर दोनों के परिजनों में हड़कंप मच गया। दोनों के परिजन उन्हें लेकर खेकड़ा सीएचसी में पहुंचे। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने दोनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।  गांव में उक्त मामला चर्चा का विषय बना है। थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें