फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में कलह के चलते नहर में कूदी विवाहिता

Thu, 19 Jan 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल गांव में विवाहिता गृह क्लेश के चलते पूर्वी यमुना नहर में कूद गई। लोगों ने उसे नहर से निकाला और समझाकर घर वापस भेज दिया।  
विज्ञापन


बिनौली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दो साल पहले रटौल क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह बुधवार सुबह करीब नौ बजे रटौल गांव की पूर्वी यमुना नहर में कूद गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने महिला को नहर से निकाला। महिला चोटिल हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों के पूछने पर उसने बताया  कि उसके ससुरालवाले उसके साथ झगड़ा रखते हैं। परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वह रो-रोकर कह रही थी कि वह जिदा नहीं रहना चाहती है। लोगों ने उसे समझाकर शांत किया और उसके ससुरालियों और मायके वालों को वहां पर बुलाकर उनको सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें