फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे से मिला शराब का जखीरा

Wed, 10 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की रोक के बावजूद जनपद में चल रहे भट्ठों को बंद कराने गई पुलिस टीम को बंदपुर गांव के पास स्थित एक भट्टे में ईंटों की जगह शराब भरी हुई मिली। पुलिस शराब के जखीरे को देखकर हतप्रभ रह गई।
विज्ञापन


पुलिस ने वहां से 800 पेटी देशी शराब के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि यह शराब तस्करी कर क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी।

हाईकोर्ट ने ईंट भट्टों को चलाने पर रोक लगा रखी है। उसके बावजूद जनपद के कुछ भट्ठा मालिक अपने भट्ठों पर ईंटों की पथाई करा रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को पुलिस टीम ने भट्ठों पर छापामारी की।
विज्ञापन


इस दौरान बंदपुर गांव के एक भट्टे पर अजीब नजारा देखने को मिला।  कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि छापामारी के दौरान बंदपुर गांव के पास स्थित फेरू लाल के भट्ठे पर देशी शराब की पेटियां भरी हुईं मिली। वहां से 800 पेटी शराब के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

आरोपी निरोजपुर गांव का है। अभी तक पता चला है कि यह शराब क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए लाई गई थी। हालांकि शराब किसकी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। जल्द ही पता लगाकर पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें