फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली लोनी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 07 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने अग्रवाल मंडी टटीरी पेट्रोल पंप लूट और पुलिस पर जानलेवा हमले के केस में फरार चल रहा था। पूछताछ करने के लिए पुलिस उसको पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बली गांव के जोगेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाई माह पूर्व अग्रवाल मंडी टटीरी के पेट्रोल पंप पर पहुंचकर मैनेजर और सेल्समैनों से पिस्टल के बल पर हजारों रुपये की लूटपाट की । उसके साथी राहुल उर्फ चोटी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया। जबकि बड़ौत क्षेत्र के गांव खड़खड़ा के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे पहले जोगेंद्र ने अग्रवाल मंडी टटीरी में बली

फाटक के पास पुलिस टीम पर फायर किया था। गोली लगने से पुलिस वाले बाल-बाल बचे थे। कोतवाली पर दोनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। बृहस्पतिवार को लोनी पुलिस ने जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि जोगेंद्र ने लोनी क्षेत्र में युवक की हत्या की। वहां की पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी थी। एसएसआई फिरोज अख्तर ने कहा जोगेंद्र लोनी बॉर्डर पर पकड़ा गया है। उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम लोनी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें