लहचौड़ा में किसान को हथकड़ी से जकड़ने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लहचौड़ा निवासी किसान नरेश (40) ने पुलिस को फोन करके बताया था कि उसके भाई और भतीजे आए दिन मारपीट करते है।
विरोध करने पर हाथों में हथकड़ी लगाकर घर मे कैद कर देते है। उसको रुपये भी नहीं देते है। सोमवार रात उसके भाई ने मामूली बात पर पिटाई की तथा हाथ में हथकड़ी लगाकर कमरे में बंद कर दिया था, किसी तरह मौका पाकर वहां से निकला।
उसका एक भाई उत्तराखंड पुलिस में दारोगा और एक भाई सिपाही है तथा दो भतीजे यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। हथकड़ी में जकड़ा किसान कैमरे में कैद हो गया था। यह वीडियो वायरल हो गई।
पता चलने पर पुलिस अफसरों ने इस पर संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती बुधवार को किसान के घर पर गए। वहां पर उसके परिजनों और मोहल्ले-पड़ोस के लोगों से जानकारी की। भारती के मुताबिक परिजनों ने बताया कि किसान हर रोज शराब पीता है और सभी को परेशान करता है। उसको किसी ने हथकड़ी से नहीं बाधा, यह सब कुछ किसान ने खुद किया है।