फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी से अभद्रता

Thu, 23 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला चिकित्सक  के सीएचसी प्रभारी के साथ अभद्रता करने पर सीएचसी परिसर में बुधवार को काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में सीएचसी प्रभारी ने सीएमओ को पत्र भेजकर आरोपी महिला चिकित्सक का अन्य स्वास्थ्य केंद्र में तबादला करने की मांग की।  
विज्ञापन


खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक ने मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजे पत्र में कहा सीएचसी में तैनात एक महिला डॉक्टर कोई भी कार्य करने से इंकार करती है। महिला चिकित्सक  को पंद्रह फरवरी को टीकाकरण सत्र पर्यवेक्षण करने के लिए भेजा। इसके लिए उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद बीस फरवरी को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रही। इसका स्पष्टीकरण मांगने के लिए कर्मचारी को पत्र लेकर भेजा तो उन्होंने पत्र लेने से मना कर दिया।  

साथ ही उनके आफिस में आकर  उसने कहा उनकी अनुपस्थिति दर्ज करने और टीकाकरण सत्र में ड्यूटी लगाने की किसी की हिम्मत नहीं हो सकती। यदि किसी ने उनकी ड्यूटी लगाई तो वह सबको देख लेंगी। इससे उनके आफिस में काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान कई चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे। जब उन्होंने महिला चिकित्सक को समझाने की कोशिश की तो उनके साथ ही अभद्रता की। 
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सक ने सीएमओ से उक्त महिला चिकित्सक की अन्य स्वास्थ्य केंद्र में तैनाती करने की मांग की। उन्होंने कि आरोपी के कारण अन्य लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इस तरह का रवैया पूरी तरह से नियम के विरुद्ध भी है।  दूसरी तरफ, महिला चिकित्सक ने कर्मचारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इससे दिन भर सीएचसी में हंगामे की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें