फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड समेत महिलाओं से लूटपाट

Mon, 22 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय/बालैनी। क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार सुबह जमकर कहर बरपाया। होमगार्ड सहित तीन महिलाओं से लूटपाट की। बाइक न रोकने पर एक युवक को गोली  भी मारी। चिरचिटा के पास  घेराबंदी होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना से लोग दहशत में हैं। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 मवीखुर्द निवासी होमगार्ड आनंद रविवार सुबह बुढ़सैनी-नंगला मार्ग से गुजर रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे से आतंकित कर मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। बुढ़सैनी निवासी महिला विमला पत्नी रामवीर रविवार सुबह अपने खेत में कार्य कर रही थी।

सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पर पहुंचे और उससे कुंडल लूट लिए। इसके अलावा चिरचिटा गांव निवासी महिला पूजा-अर्चना करने के लिए खेत में देवताओं पर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। लगातार हो रही घटना से पुलिस और ग्रामीण सड़कों पर आ गए।
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। चिरचिटा के पास ग्रामीणों बदमाश दिखाई दिए। लोगों ने उनको पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना से लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें