दोघट। आदमपुर गांव में पांच लोगों ने घर में बैठे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में युवक ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घायल रोहित पुत्र चरण सिंह आदमपुर गांव का निवासी है। वह भर्ती की तैयारी कर रहा है। बुधवार की सुबह वह दौड़ लगाकर घर पर आया था। वह अपने घर में बैठा हुआ था। इस बीच पड़ोसी पांच लोग लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और रोहित पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बीच बचाकर उसे बचाया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में रोहित, मुकेश, मिंटू और राकेश पुत्र धर्मपाल, चतर पाल पुत्र दीपचंद निवासी आदमपुर और चतर पाल के भांजे मनीष के खिलाफ दोघट थाने में तहरीर दी
दूसरी तरफ पीड़ित युवक ने मामले की जानकारी एसपी अजय शंकर राय को दी थी। उसने बामनौली चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार द्वारा की जा रही रुपये की ओर डिमांड और बदसलूकी की वीडियो भी सुनाई। इसके बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तुरंत सस्पेंड कर दिया और दोघट थाना पुलिस को वारदात की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए । कार्यवाहक थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।