फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा के खादर में हरियाणा के लोगों ने बरपाया कहर

Fri, 02 Jun 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बदरखा के यमुना खादर में एक बार फिर हरियाणा के लोगों ने बुधवार की रात में धावा बोला। उन्होंने कई किसानों की पालेज समेत अन्य फसल को बर्बाद दिया। इससे किसान परेशान हैं। पीड़ितों ने डीएम और एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


 बदरखा गांव के खादर का विवाद बढ़ता जा रहा है। 27 मई को हरियाणा के राकखेेड़ा गांव के लोगों ने दो किसानों पर फायरिंग की थी। वे गोली लगने से बाल-बाल बचे थे। एक किसान पर तलवार से हमला कर दिया था।

 किसानों के दो ट्रैक्टर लूटकर ले गए थे। छपरौली थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
बुधवार की रात में खादर में दोबारा हमलावरों ने आकर धावा बोल दिया। उन्होंने कई किसानों की पालेज समेत अन्य फसल बर्बाद कर दी और अन्य सामान में तोड़फोड़  कर दी। इससे किसान परेशान हैं। 
विज्ञापन


 इसको लेकर रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में किसान  डीएम और एसपी से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर मुख्य रूप से चौबीसी खाप के अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिह, सत्यवीर, सुधीर, शब्बीर, यासीन, विजयपाल, जयपाल, पप्पन आदि मौजूद रहे। इस मामले में एसपी डी. प्रदीप कुमार ने छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें