फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में लेहड़ा खास के युवक की मौत

Fri, 02 Jun 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंद। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर लेहड़ा खास गांव के सामने बुधवार की रात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। टक्कर मारने वाला बाइक भी पुलिस के कब्जे में है। फरेंदा थाना क्षेत्र के लेहड़ा खास निवासी भजुुराम (30) बगल के ही मनिकौरा में मिल पर काम करता था। वह रोज की भांति साइकिल से रात में करीब 12 बजे घर से निकला। 
विज्ञापन


वह जैसे ही हाईवे पर पहुंचा कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की साइकिल में टक्कर हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी बनकटी पहुंचाया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भजुुराम का 8 वर्ष का एक पुत्र है। भजुुराम की मौत से उसके सिर से पिता का साया उठ गया। भजुराम ही घर का कमाने वाला शख्स था। उनकी मौत के बाद परिवार में दु:खो का पहाड़ टूट गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें