बागपत। रेप पीड़ित किशोरी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
पीड़ित किशोरी चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। आरोप है ग्राम प्रधान उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मकान में ले गया था। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। इससे वह गर्भवती हो गई थी। पता चलने पर आरोपी प्रधान के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक आरोपी प्रधान को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पीड़ित किशोरी ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया था। सोमवार को उसने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। उस समय उसकी हालत खराब थी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम को उसकी ओर ज्यादा हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसको ब्लड चढ़ाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। वह मेरठ अस्पताल में भर्ती है। सीएमएस डॉ. बीएल कुशवाहा ने बताया लड़के को जन्म देने वाली नाबालिग लड़की को पहले से ही खून की कमी थी। उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।
आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
बागपत। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपी प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कई संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।