बागपत । दोघट थाना के मोस्ट वांटेड रहे एक अपराधी का भाई जेल से छूटने के बाद गांगनौली क्षेत्र में रायफल लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने खेतों में सर्च अभियान चलाया, उसका पता नहीं चला।
दोघट क्षेत्र के कई गांवों में रंजिश चल रही है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इतना ही नहीं अपराधी भी मारे जा चुके हैं। मोस्ट वांटेड रहे एक अपराधी का भाई पिछले वर्ष जेल गया था। पिछले दिनों वह जमानत पर जेल से छूटकर आया है। उसने अब भी फिर रायफल लेकर गांगनौली के जंगल में घूमना शुरू कर दिया है। गांव के लोगों को वह साथियों संग हथियार लिए मिल चुका हैं। इससे उसके विपक्ष के लोग टेंशन में आ गए।
आशंका है कहीं दोबारा से क्षेत्र में खून खराबा न हो जाए। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हथियार से लैस लोगों को पकड़ने के लिए जंगल में जाल बिछाया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। दूसरी तरफ सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा जेल से छूटने के बाद अपराधी के गांगनौली गांव के जंगल में रायफल लेकर घूमने की जानकारी मिली है।