फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में महिला से गैंगरेप, बनाया वीडियो

Sun, 28 Jan 2018 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
बागपत में छात्र को हिरासत में ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने घर में घुसकर महिला से गैंग रेप किया। आरोप है कि युवकों ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिन तक गैंग रेप किया और दंपति को मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस मामले में दोघट थाने में तीनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने दी तहरीर में कहा वह 18 जनवरी को घर में अकेली थी।


उसके पति अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गए हुए थे। रात में करीब 10 बजे के लगभग गांव के तीन युवक घर में घुसे और तमंचों से आतंकित कर तीनों ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाई। विरोध करने पर मारपीट की। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई दिन गैगरेप किया। घर लौटने पर महिला ने पति ये जानकारी दी। 

 

 तीनों आरोपी 25 जनवरी की रात में फिर महिला के घर पहुंचे। उन्होंने फिर से उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद पति के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग गए। शनिवार को पीड़ित महिला और उसके पति ने दोघट थाने में आरोपी शोएब पुत्र हारूण, नसीम पुत्र इलियास, जमील पुत्र अयूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बिनौली सीएचसी में भेजा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें