बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
गांव की युवती 22 जनवरी को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी । उधर, चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
लापता छह बच्चे बरामद
एक व्यक्ति से पूछताछ
बागपत। निवाड़ा गांव में झुग्गी में रहने वाले छह बच्चे तीन सप्ताह पहले अपने परिजनों को प्रशासन द्वारा बांटे जा रहे कंबल लेेने के लिए बोलकर गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस बच्चों को बरामद नहीं कर पा रही है। उनका पता लगाने के लिए पुलिस ने रिश्तेदारी के एक व्यक्ति को हिरासत में ले रखा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली।