फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यापारी को जिंदा जला हाईवे पर फेंका

Mon, 24 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल फल व्यापारी का बयान लेते कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गाजियाबाद के फल व्यापारी को अगवा कर जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। बाद में आरोपी उसे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रिवर पार्क के पास चलती कार से फेेंककर भाग गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


गाजियाबाद के मंडौला निवासी चंदगीराम फल व्यापारी हैं। व्यापारी के अनुसार दूसरे समुदाय के दो युवक उसे गाजियाबाद लेकर पहुंचे, वहां उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बाद में उसे स्कॉर्पियो में डालकर लेकर आए और बागपत के रिवर पार्क के पास चलती गाड़ी से फेंककर भाग गए।

वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


पता चलते ही पुलिस अफसर अस्पताल में पहुंचे। उससे घटना की जानकारी की। उसने कहा आरोपियों का इरादा अपहरण कर उसे जान से मारने का था। मृत समझकर ही उसको रोड पर फेंककर  भागे है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम क्यो दिया, इसकी अभी जानकारी नहीं दे पाया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें