फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में 30 लाख की लूट

Thu, 30 Mar 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत-छपरौली
विज्ञापन
जागोस गांव में चोरी की जांच करती डॉग स्क्वायड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जागोस गांव में मंगलवार की रात में 10 -12 सशस्त्र बदमाशों ने एक के बाद एक चार घरों में धावा बोलकर लूटपाट की। पूर्व विधायक के भाई के घर में जाग होने पर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाया। बदमाश गांव से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 30 लाख का सामान ले गए। 
विज्ञापन


  मंगलवार की रात में जब गांव जागोस के लोग गहरी नींद सोया था, तभी सशस्त्र बदमाशों ने हरियाणा में बिजली विभाग के जेई सुनील शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा के घर को निशाना बनाया। इनका पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे।

बदमाशों ने मकान की छत पर सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और मकान के निचले हिस्सों के कमरों के ताले तोड़कर 1.12 लाख रुपये की नगदी, सोने के जेवरात और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूटकर ले गए।  जेई के घर से बदमाश करीब 15 लाख रुपये का माल ले गए। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश सुरेश पुत्र सोमदत्त शर्मा के मकान में घुसे। इनका परिवार भी छत पर सो रहा था। बदमाश ने यहां भी परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। यहां से एक हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान लूटकर ले गए।

इसके बाद बदमाशों ने सुभाष पुत्र उमराव (पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और रालोद नेता के भाई) के मकान को निशाना बनाया और यहां भी पूरे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 15 हजार का सामान लूटकर ले गए। 

इसके बाद बदमाशों ने राजेश शर्मा पुत्र मांगेराम शर्मा के घर को निशाना बनाया। राजेश शर्मा घेर में सो रहे थे और उनका परिवार घर में सो रहा था। जैसे ही बदमाशों ने परिजों को नशीला पदार्थ सुंघाना चाहा तो जाग हो गई तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाया।

बदमाश यहां से 45 हजार की नगदी, लड़की की शादी के लिए जोड़ा गया सामान, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख का सामान लूटकर ले गए। इन वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी के मकानों के बाहर की कूंड़ी बंद करके चले गए।

बुधवार को सुबह के समय जब सभी परिजनों को होश आया तो उनके मकानों में सामान बिखरा था तो उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी ली। बाद में डॉग स्कॉयड और फिंगर प्रिंट टीम ने आकर जांच की। इस संबंध में जेई सुनील शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

सुबह तक था नशे का असर
बड़ौत। जिन घरों में लूटपाट हुई है, उन घरों के परिजनों ने बताया सुबह उनकी आंख तो खुली,  लेकिन वे संभल नहीं पाए। उन्हें पता नहीं, बदमाश घर में वारदात को किस समय अंजाम दे गए हैं। उन्हें ऐसी चीज सुंघाई कि उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। सुबह को भी जब उन्हें थोड़ा होश आया तो वे नशे की हालत में थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें