फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मिनट तक फायरिंग, दहला जंधेड़ी

Thu, 04 Jan 2018 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली-बागपत
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में मुठभेड़ के बाद सुनसान पड़ी सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना के गांव जंधेड़ी में बदमाशों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोलियों चलने से पूरा गांव दहल उठा। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 20 मिनट तक चली मुठभेड़ में पुलिस बदमाशों की ओर से कुल 79 राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ गांव जंधेड़ी में साबिर का मकान को घेर लिया था। उस समय पूरा गांव सो रहा था। साबिर अपने एक साथी सहित मकान की ऊपरी मंजिल वाले कमरे में था। ठीक 11:10 बजे पुलिस ने ललकारा, तो साबिर और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से अंधाधुंध गोलियां चलीं। 

11.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इस 20 मिनट के अंतराल में पुलिस की ओर से 20 राउंड फायरिंग की गई। इनमें पिस्टलों से 19 फायरिंग और एके 47 से एक फायर किया गया। जबकि बदमाशों की ओर से पुलिस पर 59 राउंड फायरिंग की गई।  
विज्ञापन


गैंग के सरगना मुकीम काला को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश भी साबिर जंधेड़ी तैयार करने में लगा हुआ था। इसी उद्देश्य से वह हथियार और कैश जुटा रहा था। गैंग में नए बदमाशों को शामिल करके वह किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम देने की फिराक में था। 

मुठभेड़ स्थल से कारबाइन और पिस्टल बरामद
शामली/कैराना। एसपी डॉ को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि साबिर अपने गांव जंधेड़ी में आया हुआ है। इस पर उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी करने के लिए तीन टीमों का गठन किया। इसके बाद एसपी की मौजूदगी में ही साबिर जंधेड़ी और उसके साथियों की घेराबंदी हुई।

मुठभेड़ के दौरान साबिर मारा गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। एसपी अजयपाल शर्मा की तहरीर पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें दो बदमाश फरार होने बताए गए हैं। एसपी के मुताबिक जंधेड़ी में मुठभेड़ के दौरान पुलिस को एक कारबाइन 30 बोर, 9 एमएम पिस्टल और 67 कारतूश बरामद किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें