फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के रुपये न देने पर बारात में फायरिंग

Wed, 28 Feb 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राहिमपुर माजरा गांव में चढ़त के दौरान कुछ बारातियों द्वारा एक युवक से शराब के पैसे न देने पर अपने साथियों के साथ अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली उसको लगी और उसे सरियों और धारदार हथियारों से घायल कर दिया। उसे मेरठ रेफर किया। 
विज्ञापन


सोमवार की रात छपरौली से राहुल की बारात इब्राहिमपुर माजरा गई थी। घुड़चढ़ी हो रही थी। तभी बारात में गए छपरौली के संजीव, संदीप, रोहित, राजीव आदि ने छपरौली के ही धर्मेंद्र पुत्र इकबाल से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो उसने मना कर दिया और गाली-गलौच करने लगे।

कुछ समय बाद फिर वे अपने साथियों के साथ आये और उन्होंने लोहे की रोड़, धारदार हथियारों से धर्मेंद्र पर हमला बोल दिया और तमंचे से गोलियां चलाई। इससे धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें