फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरिफपुर में रिटायर्ड फौजी को गोली मारी

Sun, 31 Dec 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरिफपुर खेड़ी गांव में शनिवार सुबह सेवानिवृत्त फौजी को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल ने अपने भाई पर जमीन विवाद में हमला करने का आरोप लगाकर शिकायत की है।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी सनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ घर से घेर में शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गया था। इसी दौरान उस पर गोली चला दी । पेट में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया।

उसने और उसकी पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। परिजन उसे बिनौली सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसको जिला अस्पताल भेज दिया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


उसका मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। आरोपी ने अपने भाई पर जमीन रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। हालांकि अभी उसकी ओर से तहरीर नहीं दी। एसपी जय प्रकाश ने कहा कि घायल ने अपने भाई पर ही हमला करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

भाभी को गोली मारने में जेल गया था सनोज 
रिटायर्ड फौजी सनोज का अपने भाइयों से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा है। कई माह पहले उसकी भाभी को गोली मार दी थी। घायल महिला की ओर से आरोपी सनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सनोज जेल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें