फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 मजदूरों को बंधक बनाने में फंसा भट्ठा मालिक

Tue, 22 Sep 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के गांव खड़ाना निवासी तेजपाल, मदन समेत 44 मजदूरों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग दिल्ली में एक ईंट भट्ठे पर बंधक बनाए जाने के मामले में शिकायत की थी।
विज्ञापन


मजदूरों का आरोप है कि भट्ठा मालिक प्रदीप कुमार गुप्ता अपने यहां पर उनसे जबरदस्ती काम करा रहे हैं। आरोप लगाया है कि रुपये मांगने पर उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट करते हैं।

उन्हें भट्ठे से जाने भी नहीं दिया जाता है। आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बागपत प्रशासन को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

इसी मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी छत्रसाल बरनवाल ने कोतवाली पर मंगलवार को आरोपी भट्ठा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है कि आरोपी भट्टा मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें