फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को नाबालिग दर्शाने में फंसे पिता

Thu, 23 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खिंदौड़ा गांव के स्कूल में हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की हत्या करने के आरोपी गौरव को उसके पिता ने नाबालिग दर्शाने का प्रयास किया। एक स्कूल से उसका फर्जी आठवीं का सर्टिफिकेट तैयार कराया। कोतवाली में आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


  सिंघावली अहीर गांव निवासी हेड मास्टर सत्यपाल शर्मा की अप्रैल 2016 को स्कूल में गोली मारकर हत्या की।  इसमें गौरव निवासी निरपुड़ा भी शामिल रहा था। पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी गौरव के पिता नरेश पाल राणा ने अपने बेटे को नाबालिग दर्शाने का प्रयास किया। ताकि केस में मदद मिल सके।

इसके लिए नरेश ने किशोर न्याय बोर्ड में शपथ पत्र दिया कि उसके बेटे गौरव का जन्म तीन जुलाई 1999 को हुआ है। उसने दोघट के एक पब्लिक स्कूल में एलकेजी से आठवीं तक शिक्षा ग्रहण की है। कक्षा नौ में उसने मवी कलां गांव के इंटर कॉलेज में प्रवेश लिया था। उसने दस्तावेज भी दाखिल कर दिए थे। जांच में पता चला उसका आठवीं का सर्टिफिकेट फर्जी है। 
विज्ञापन


दोघट के पब्लिक स्कूल के अध्यापकों ने बताया गौरव उनके स्कूल में पढ़ा ही नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लेकर किशोर न्याय बोर्ड के कर्मचारी मुन्ना खां की तहरीर पर आरोपी नरेश पाल राणा और उसके बेटे गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली पुलिस ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें