फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगला बड़ी में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत 

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चांदीनगर के नंगलाबड़ी गांव स्थित तालाब के पास लगी लोगो की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर के नंगला बड़ी गांव में एक युवक रहस्यमय ढंग से तालाब में डूब गया। गोताखोरों ने शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने उसको कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन

  नंगला बड़ी गांव के तालाब में बृहस्पतिवार को शाम के समय 40 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय ढंग से डूब गया। कुछ लोगों के अनुसार व्यक्ति तालाब के किनारे बैठा था। अचानक तालाब में गिर गया। जबकि कुछ लोग कह रहे है व्यक्ति तालाब में तैरते समय डूबा है। ग्रामीणों ने पहले खुद उसको तालाब में तलाश किया। सफलता न मिलने पर बागपत से गोताखोर बुलाए।  रात में करीब सात बजे शव को तालाब से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया। सफलता न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेकड़ा थानाध्यक्ष देवेंद्र विष्ट ने कहा शव की अभी शनाख्त नहीं हो पाई है। 

हादसे में छात्र घायल, लोगों का हंगामा
बागपत।  पुराना कस्बा निवासी कक्षा दस का छात्र प्रीत चौहान बृहस्पतिवार को स्कूल में परीक्षा देकर बाइक पर घर लौट रहा था। जैसे ही वह बड़ौत रोड पर रविदास मंदिर के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रीत चौहान गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कुछ लोगों ने हंगामा कर कार में तोड़फोड़ का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर लोगों को शांत कराया। राहगीरों ने उसका उपचार कराया। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
चारा मशीन की चपेट में आने से घायल
बागपत। सूजरा गांव निवासी किसान कृष्ण सिंह बृहस्पतिवार दोपहर चारा काट रहे थे। इसी दौरान उसके हाथ मशीन की चपेट में आ गए। परिजनों ने मशीन बंद की और घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें