फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद के नाम पर बलवा करने वालों पर मुकदमा

Mon, 15 Jan 2018 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
लव जेहाद के नाम पर युवती और तीन युवकों की पिटाई करने के मामले में आरोपी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान शुरू कर दी है। उधर, पंजाब पुलिस बागपत पहुंची और आरोपी युवक उसके साथियों और युवती को लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गई।


शनिवार दोपहर बागपत तहसील के निकट दो अलग-अलग समुदाय के युवक और युवती के कोर्ट मैरिज की तैयारी चल रही थी। इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पहुंचे और युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन


लव जेहाद और युवती को फंसाने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने तीनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सीओ बागपत के ऑफिस के अलावा पुलिस की जीप में बैठाने के दौरान युवकों की सरेआम पिटाई की। 

मामला रविवार को भी दिनभर चर्चा में रहा। उधर, बरनाला की युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात सात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता के साथ भी अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है।

उधर, युवती ने पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता के पास अपनी मर्जी से युवकों कं साथ आई थी। छह-सात लोगों ने उनकी पिटाई की है। वह हमलावरों को नहीं जानती है। उसका अपहरण नहीं हुआ, वह मनमर्जी से आई थी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला
बागपत। सहारनपुर के शिवदासपुर निवासी कलीम का पंजाब के बरनाला शहर में हेयर सैलून है। कलीम और युवती का यहीं पर संपर्क हुआ। आठ दिन पहले लड़की गायब हो गई, जिसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया।

बरनाला से फरार होने के बाद कलीम शनिवार को अपने भाइयों और युवती को लेकर बागपत में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा । इसी दौरान हिंदू संगठनों को भनक लग गई और लव जेहाद का आरोप लगाते हुए मारपीट की। यह भी कहा कि युवती को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस युवक-युवती को ले गई
बागपत। पंजाब के बरनाला से पुलिस रविवार सुबह बागपत कोतवाली पहुंची। इस बीच कोतवाली पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पंजाब पुलिस सहारनपुर के शिवदासपुर निवासी कलीम, नदीम और बुआ के बेटे लखनौती निवासी बुआ के बेटे मुदस्सिर के अलावा युवती को अपने साथ ले गई। बरनाला में कलीम पर युवती के अपहरण का मुकदमा        दर्ज है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें