फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलाकर युवक को पीटा, हंगामा

Mon, 24 Oct 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
मारपीट करने वाले युवकों की पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महिलाओं से फोन पर अश्लील बातें करने वाले को बुलाकर परिजनों ने पीटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मनचले और मारपीट करने वाले युवकों को पकड़कर थाने ले आई। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी । 
विज्ञापन


नगर निवासी एक युवक गत कुछ दिनों से एक परिवार की महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें कर रहा था। इससे महिलाएं और परिजन परेशान थे। रविवार को दोपहर के समय मनचले ने महिलाओं को फोन करके अश्लील बातें करनी शुरू की।

इसके बाद महिलाओं ने मनचले को नगर के बड़ा बाजार में आकर मिलने को कहा। महिलाओं के बजाय परिजन बाजार में पहुंचे और मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस मनचले एवं उसके साथ मारपीट करने वालों को थाने ले आई। देर शाम तक किसी  ने  तहरीर नहीं दी। सूत्रों के अनुसार  दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें