जागोस गांव से बुग्गी में रेत लादकर आये भैंसा-बुग्गी मालिक को बावली रोड पर तीन युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बुग्गी लूट ली। बाद में बुग्गी वाजिदपुर गांव के जंगल में खड़ी मिली, जबकि भैंसा गायब था। बदमाश बुग्गी मालिक के 500 रुपये की नकदी भी लूट ले गए।
वेदपाल पुत्र सुखबीर जागोस गांव का रहने वाला है। वह अपनी भैंसा-बुग्गी में यमुना से रेत भरकर बेचने के लिए बड़ौत आया था। जब वह बावली तिराहे पर पहुंचा तो तीन लोग मिले और उन्होंने रेत की बुग्गी तय की और उसे सुनसान स्थान पर ले गए।
वहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब से 500 रुपये की नगदी और भैंसा-बुग्गी लूट ले गए। बाद में बुग्गी वाजिदपुर गांव के जंगल में मिली, जबकि भैंसा गायब था। उसने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।