फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के मकान पर फायरिंग, दहशत

Wed, 26 Aug 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी में सोमवार की रात भाजपा नेता के मकान पर अंधाधुंध फायरिंग से लोग थर्रा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। भाजपा नेता का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री के बेटे डॉ. संदीप चौधरी भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं। आवास विकास कॉलोनी में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात वह और उनकी पत्नी मनीषा,  बच्चों के साथ घर पर थे। इसी दौरान कुछ बदमाश आए और उनके घर पर गोलियां बरसाई और फरार हो गए।

गोलियां की आवाज सुनकर परिवार में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी बदमाशों ने उनके मकान पर गोलियां चलाई थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। उसका परिवार दहशत में है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें